नगर निकायों के अधिकारियों ने किया ‘‘पॉलीथीन कचरा बैंक’’ का दौरा

 

देहरादून

शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखण्ड के कार्यालय आदेश के तहत नगर निकायों के अधिकारियों/कार्मिकों द्वारा छावनी परिषद देहरादून द्वारा आज बिंदाल पुल में स्थापित ‘‘पॉलीथीन कचरा बैंक’’ का परिचयात्मक दौरा किया गया। इस दौरे में एसपी जोशी, सहायक नगर आयुक्त, न.नि. देहरादून, राकेश दत्त जखमोला, सहायक अभियंता, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून, अंकित भण्डारी, अवस्थापना विशेषज्ञ, शहरी विकास निदेशालय, देहरादून, पुष्पा रौथान, सफाई निरीक्षक, न.नि. देहरादून, रमेश रावत, सहायक नगर आयुक्त, न.नि. ऋषिकेश, उत्तम सिंह नेगी, अधिशासी अधिकारी, न.पा.प. डोईवाला, राजबीर सिंह अधिशासी अधिकारी, न.पा.प. मसूरी, बद्री प्रसाद भट्ट, अधिशासी अधिकारी, न.पा.प. हरबर्टपुर, एमएल शाह, अधिशासी अधिकारी न.पा. सेलाकुई आदि उपस्थित थे। छावनी परिषद देहरादून के मुख्य अधिशासी अधिकारी अभिनव सिंह ने उपस्थित सभी अधिकारियों/ कार्मिकों को ‘‘पॉलीथीन कचरा बैंक’’ के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि यह प्लास्टिक कचरा जैसी बड़ी समस्या के निवारण के उद्देश्य से स्थापित किये गये हैं, जिसमें प्लास्टिक कचरा जैसे पॉलीथीन बैग, प्लास्टिक कट्टे, चिप्स, बिस्कुट आदि के रैपर को 03 रु. प्रति दर से लोगों से खरीदा जा रहा है। एकत्रित प्लास्टिक अपशिष्ट से विभिन्न उत्पाद जैसे बैंचेज, टाइल्स,बोर्ड, डस्टबिन आदि बनाये जा रहे हैं। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों/कर्मिकों से इस विशेष पहल का अपने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया जिससे इस प्रकार के संग्रहण केन्द्र सभी जगह खोले जायें और प्लास्टिक कचरे की समस्या का पूर्ण निवारण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *