किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता

रुडकी

एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। पिता ने तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया है। मामले में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस कोतवाली को क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 10 जून को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने पुत्री की अपने स्तर से रिश्तेदारों और आसपास काफी तलाश किया, लेकिन पुत्री के बारे में कहीं से कुछ पता नहीं चल पाया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि अपहरण के आरोप में अमित पुत्र सीताराम, निवासी दुकाचाडी देवबंद और लोकेश निवासी रसूलपुर देवबंद जिला सहारनपुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *