इंटरनेट पर निक्की तंबोली का कब्ज़ा, तस्वीरें देख मदहोश हुए फैंस

टेलीविजऩ के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस 14 में निक्की तंबोली की ग्रोथ और लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है कि जब भगवान किसी को देता है तो छप्पर फाडक़र देता है। शो के बाद से ही निक्की ने सफलता की बड़ी उड़ान भरी है। निक्की तंबोली प्रशंसकों का भी मनोरंजन करके रखती हैं।
वही अब एक बार फिर निक्की की सुपर सिजलिंग तस्वीरें देखकर प्रशंसक बहुत इंप्रेस हो रहे हैं। निक्की तंबोली ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह येलो शिमरी शॉर्ट ऑउटफिट पहने दिखाई दे रही हैं। पीछे से यह ड्रेस बैकलेस है। अपनी टोन्ड फिगर को फ्लॉन्ट करते हुए निक्की तंबोली ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन सभी तस्वीरों में निक्की की चार्मिंग स्माइल पर प्रशंसक अपना दिल हार बैठे हैं। डीप नेक वाला यह ऑउटफिट स्ट्रैपी है तथा पीछे से इसमें एक डोरी आई हुई है।
वही बालों को ओपन रखने के साथ हैवी मेकअप से निक्की ने लुक को पूरा किया है। न्यूड लिपस्टिक एवं स्मोकी आई मेकअप निक्की तंबोली की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है। इस ऑउटफिट के साथ निक्की तंबोली ने कोई जूलरी नहीं पहनी है। काफी सिंपल रखा है। निक्की तंबोली ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, बेसिक? यह क्या होता है, मुझे तो पता भी नहीं है। प्रशंसक निरंतर निक्की तंबोली के इस लुक की प्रशंसा कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, निक्की मैम, आपकी अदाओं पर ही तो हम फिदा है। इसी तरह कई लोगों ने कमेंट कर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *