विद्यालयी खेलों का वार्षिक कैलेंडर तैयार
बागेश्वर
शिक्षा विभाग ने विद्यालयी शिक्षा के तहत खेले जाने वाले खेलों का वार्षिक कैलेंडर तैयार कर लिया है। व्यायाम शिक्षकों तथा खेल समन्वयकों की उपस्थिति में इसे अंतिम रूप दिया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी कपकोट चक्ष्युपति अवस्थी, जिला खेल समन्वयक कमलेश तिवारी, दीप चंद्र जोशी, कुदंन कालाकोटी, गोपाल मेहा, लक्षमण कोरंगा, कुंवर राम, रामेश बिष्ट, कुंदन लाल, अंजू दिगारी, प्रममोद कुमार, जैनेंद्र राठौर, गोविंद डसीला, रेखा, अर्जुन भाकुनी, राजेश कुमार, पूनम व संजय मसीह मौजूद रहे।
