डाउन ग्रेड वेतन को लेकर कर्मचारियों में गुस्सा
बागेश्वर
राज्य कार्मिकों में डाउन ग्रेड वेतन को लेकर आक्रोश है। उन्होंने बुधवार को प्रदर्शन किया। सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस मौके पर केसी मिश्रा, नारायण सिंह, गोकुल सिंह, अनिल जोशी, विपिन सनवाल, रमेश चंद्र, नंदन दोसाद, ईश्वरी दत्त पांडे, भुवन जोशी, संतोष खेतवाल, संतोष जोशी आदि मौजूद थे।
