टैक्सियों का संचालन नियमानुसार किए जाने की मांग की
पिथौरागढ़
मां पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन ने टैक्सियों के सही संचालन किए जाने की मांग की है। उन्होंने मामले में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। मंगलवार को पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन कुमार ने एसडीएम सुंदर सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा पूर्णागिरि यूनियन की टैक्सियां का संचालन जगह-जगह से किया जा रहा है। कुछ वाहन चालक तो मुख्य बाजार, रेलवे स्टेशन आदि जगहों से सवारियों को ढ़ो रहे हैं। बताया कि मना करने के बाद वाहन चालक आक्रोशित हो रहे हैं। उन्होंने नियमों के अनुसार वाहनों का संचालन किए जाने की मांग की है। यहां उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह धामी, महासचिव नरायण सिंह गैड़ा, सचिव दीपक चंद्र जोशी, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, विनोद आदि रहे।
