पॉड टैक्सी योजना शहर से बाहर हो

हरिद्वार। हरिद्वार के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडेय से मुलाकात की। प्रतिनिधियों ने शहर में प्रस्तावित पॉड टैक्सी योजना को शहर से बाहर ले जाने की मांग की। प्रतिनिधियों ने गढ़वाल आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा। इस पर आयुक्त ने योजना पर पुनर्विचार का आश्वासन दिया।
सोमवार को हरिद्वार पहुंचे गढ़वाल मंडल आयुक्त से मुलाकात के दौरान बजट होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने मांग का ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ ने पॉड टैक्सी रूट बदलने की मांग करते हुए कहा कि हरिद्वार की धर्मशालाओं का पौराणिक स्वरूप बना रहना चाहिए। बास्केटबॉल एसोसिएशन के जिला सचिव संजय चौहान ने अपनी मांग का ज्ञापन आयुक्त को सौंपते हुए कहा कि सीएम की घोषणा के अनुपालन में हरिद्वार में एक इनडोर बास्केटबॉल कोट का निर्माण शीघ्र कराया जाना चाहिए। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के महामंत्री विकास तिवारी ने रेलवे स्टेशन से वाल्मीकि चौक तक नाले के ऊपर फुटपाथ बनाए जाने की मांग की। इस मौके पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेश गुलाटी, शहर अध्यक्ष राजीव पराशर, जिला महामंत्री संजीव नैय्यर, शहर महामंत्री अमन शर्मा, प्रदीप कालरा, विजय शर्मा, राजन सेठ, राहुल शर्मा, धीरज अनेजा, शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *