कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पौधरोपण किया
पिथौरागढ़
जनपद भम्रण पर आए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पर्यावरण संरक्षण को पौधरोपण किया। दूसरे दिन गुरुवार सुबह वह नैनीसैनी स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस से डीडीहाट को रवाना हुए। एसएसबी की 11वीं वाहिनी के अधिकारियों से उन्होंने वार्ता की। बाद में उन्होंने वाहिनी परिसर में ही पौधरोपण कर आमजन को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। एसएसबी के उप कमांडेंट जय प्रकाश कुमार ने कहा कि अब तक 6हजार 573पौधों का रोपण किया जा चुका है। यहां इंस्पेक्टर बरखा निरंकारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
