भवाली में 11 करोड़ की मल्टीस्टोरी पार्किंग का काम शुरू
नैनीताल
नगर के लकड़ी टाल में बनने जा रही मल्टीस्टोरी पार्किंग का बुधवार को पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, ईओ संजय कुमार ने काम शुरू कराया। यहां से सरकारी विभागों को दूसरी जगह स्थानांतरित कर भवनों को खाली कर समान हटाने का काम शुरू कर दिया है। पालिकाध्यक्ष वर्मा ने बताया जनता की वर्षों की मांग पूरी हो गई है। सीएम पुष्कर धामी ने 11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कराए हैं। निविदा जारी कर टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि 200 वाहनों की पार्किंग और 80दुकानें बनाई जाएंगी। साथ ही वन विभाग, पशु अस्पताल, उद्यान विभाग के अलावा नगर के सभी बैंक बहुउद्देश्यीय भवन में ही खुलेंगे।
