बिजली चोरी में तीन पर केस
काशीपुर
ऊर्जा निगम की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाकर तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी। मंगलवार शाम एसडीओ सुनील कुमार ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने महेशपुरा में असलम पुत्र अब्दुल रशीद, दिलशाद पुत्र रईस, सरीकन पुत्र समीर हुसैन के घरों में विद्युत मीटर से पहले कट मार कर बिजली चोरी पकड़ी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
