गैस सिलेंडर के इस्तेमाल के बाद रेगुलेटर बंद करें 

रुड़की

अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत छात्र और कंपनी कर्मियों को आग से बचाव के टिप्स दिए। घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल के बाद रेगुलेटर बंद करने पर भी जोर दिया गया। इस दौरान पंपलेट बांटकर उन्हें उन्हें घर, स्कूल और आसपास के क्षेत्रों में लगाने की अपील की गई। शनिवार सुबह फायर स्टेशन अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी अपनी टीम को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए निकले। स्टेशन कर्मी अमर सिंह राणा और राकेश गौड़ आदि टीम में शामिल रहे। ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित स्कूल में टीम पहुंची। जहां उन्होंने स्कूली बच्चों को बताया कि अग्निशमन के नियम और बचाव आम जंदगी में महत्वपूर्ण है। जिसके बाद दिल्ली रोड स्थित कंपनी पर टीम पहुंची। कंपनी में अग्निशमन उपकरणों की जांच कर उनका सही उपयोग बताया गया। बताया गया कि यदि कहीं पर आग लग जाए तो वहां स्थिति कैसे संभाली जाए। उपकरणों को चलाने और बचाव के कई टिप्स छात्र और कर्मियों को दिए गए। मॉक ड्रिल कर कई गुर सिखाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *