पावर इंजीनियरों ने की खाली पदों पर प्रमोशन की मांग, एसीपी के लंबित मसले पर भी जताई चिंता
देहरादून
। उत्तरांचल पावर इंजीनियर्स एसोसिएशन ने वर्ष 2017 में जारी वरिष्ठता सूची को निरस्त करने पर जोर दिया। एमडी यूपीसीएल से जल्द अधिशासी अभियंता के खाली पदों पर प्रमोशन किए जाने की मांग की। पॉवर इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिकेय दुबे ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अभियंता सेवा नियमावली 1970 के अनुसार वरिष्ठता सूची का निर्धारण किया जाए। उसी के अनुसार सहायक अभियंताओं के प्रमोशन किए जाएं। कहा कि विवादित वरिष्ठता सूची के कारण सालों से प्रमोशन लटके हुए हैं। चयन वर्ष 2022-23 के लिए इंजीनियरों के प्रमोशन को डीपीसी की बैठक अभी तक नहीं हुई है। कई सालों से लंबित पड़ी चार्जसीटों का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। इसके कारण इंजीनियरों के एसीपी के मसले लंबित हैं। भविष्य में प्रमोशन प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में जल्द सभी मसलों का निस्तारण किया जाए।
