आईटीबीपी में बाल दिवस मनाया गया
चम्पावत(
आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी लोहाघाट में बाल दिवस मनाया गया। जिसमें आईटीबीपी के कमांडेंट ने बच्चों को सम्मानित किया। मंगलवार को आईटीबीपी के कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत के नेतृत्व में आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी परिसर पर बाल दिवस मनाया गया। कमांडेंट ने सभी बच्चों को बेहतर भविष्य की शुभकामनांए दी। आईटीबीपी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्ष वर्धन सिंह ने बदलते परिवेश पर बच्चों के लालन पालन पर विचार रखे।
