हिमालय में जलवायु परिवर्तन, बढ़ती आपदाएं और भेद्यता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी  6-7 जनवरी को

देहरादून

डीडी कॉलेज की ओर से छह और सात जनवरी को पश्चिमी हिमालय में जलवायु परिवर्तन बढ़ती आपदाएं और भेद्यता पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम ओएनजीसी सभागार में होगा। कालेज के चेयनमैन जितेंद्र यादव ने बताया कि इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों जैसे दिल्ली यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ,बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे। उन्होनें बताया कि सबसे गंभीर समस्या बन चुकी जलवायु परिवर्तन से लड़ना आज की बड़ी चुनौती है। पिछले ढाई सौ वर्षो में वैश्विक तापमान में करीब .5 से एक डिग्री सेल्सियस प्रति सदी की दर से वृद्धि हो रही है। जिसका असर दुनिया की जलवायु पर हुआ। लिहाजा अतिवृष्टि, अनावृष्टि, हिमपात, चक्रवात आदि की अनियमित और ज्यादा तीव्रता के रूप में सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *