आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुलता फूंका

देहरादून

आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आप ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हैं, उनकी हत्या की जा रही है, लेकिन पुलिस कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही है। बुधवार को आप कार्यकर्ता धर्मपुर रोड के भूरा चौक पर एकत्र हुए। यहां केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुलता फूंका। वक्ताओं ने कहा कि दिल्ली के कंजावाला क्षेत्र में 31 दिसंबर और एक जनवरी की रात को दरिंदों ने एक बेटी को अपनी गाड़ी के टायर पर फंसाकर 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तक घसीट कर ले गए और उसके बाद उसकी हत्या की गई, जो कि जघन्य अपराध है। दिल्ली पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों को धमकाने का काम कर रही है। आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में अफसरशाही हावी है। महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। पुलिस अपराधियों को बचाने का काम रही है। उत्तराखंड में भी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नहीं मिल पाया। प्रदर्शन करने वालों में आरपी रतूड़ी, उमा सिसोदिया, कमलेश रमन, विपिन खन्ना, सुधा पटवाल, डॉ. शोएब अंसारी, अशोक सेमवाल, हरकिशन सिंह, सुशील सैनी, नासिर खान, सुदेश चौरसिया, सुमित, अर्शी, भजन सिंह, शैलेश तिवारी, राजीव तोमर, जगदीश कांडपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *