पटाखों का अवैध कारोबार करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
रुड़की
दीपावली पर आम लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्कता बरत रही है। पुलिस ने कहा है कि बिना अनुमति के पटाखे की दुकान संचालित नहीं होने दी जाएगी। दीपावली के मौके पर बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस सक्रिय बनी हुई है। पुलिस चेकिंग अभियान चलाकर रही है कि किसी व्यक्ति की ओर से अनावश्यक रूप से पटाखे का भंडारण तो नहीं किया गया है। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने इसके लिए टीमें बनाई हैं जो कि दुकानों पर छापेमारी कर रहे हैं। इसमें नारसन चौकी क्षेत्र के अलावा लंढौरा चौकी क्षेत्र भी शामिल हैं।
