पारिवारिक विवाद में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ गटका
रुड़की
पारिवारिक विवाद में महिला ने जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की इब्राहिमपुर देह निवासी महिला ने बुधवार सुबह जहरीला पदार्थ गटक लिया। प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि उसने पारिवारिक विवाद में जहर गटका था। परिजनों ने उपचार के लिए महिला को रामपुर गांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विवाहिता की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलने पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।
