घास काटते समय किसान का कटा हाथ

रुड़की।  पशुओं के लिए मशीन में घास काट रहे एक किसान का हाथ अचानक मशीन में आ गया। इससे उसका हाथ कट गया। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। अकबरपुर ढाढेकी निवासी जाहिद अहमद अपने घेर में लगी मशीन से पशुओं के लिए घास काट रहा था। अचानक उसका हाथ मशीन में आकर कट गया। गंभीर अवस्था में परिजन उसे रुड़की के एक अस्पताल में ले गए। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *