रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना

अल्मोड़ा

जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को मौसम ने करवट बदल ली। दिन भर आसमान में घने बादलों का जमवाड़ा लगा रहा। वहीं बीच-बीच में रिमझिम बारिश से मौसम एकदम सुहावना हो गया। बारिश और बादल छाने से लोगों को बढ़ती उमस से राहत मिली। बीते दो तीन दिन से धूप खिलने के चलते तापमान बढ़ रहा था। जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा था। इधर शुक्रवार को एकाएक मौसम ने करवट बदल ली। दिन की शुरुआत आसमान में घने बादलों के साथ हुई। जिसके बाद देर शाम तक आसमान घने बादलों से पटा रहा। वहीं दिन में कई बार रिमझिम बारिश हुई। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *