किसान के बच्चों पर स्कूल फीस भरने का दबाव
रुड़की। उत्तराखंड किसान मोर्चा के जिला प्रभारी नरेंद्र सिंह ने खानपुर में मोर्चा की मासिक पंचायत की शुरूआत की। पंचायत में किसानों ने निजी स्कूलों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कहा कि बाढ़ के कारण लक्सर और खानपुर के किसानों के पास अपना और अपने परिवार का पेट भरने तक का सामान नहीं बचा है। ऐसे में प्राइवेट स्कूल उनके बच्चों पर पूरी फीस जमा करने का दबाव डाल रहे हैं। पंचायत में तय हुआ कि अगर किसी स्कूल ने फीस जमा न करने की बात पर बच्चों को परीक्षा में बैठने से रोका, तो मोर्चा संबंधित स्कूल के अलावा शिक्षा विभाग के कार्यालय पर आंदोलन करेगा। बाद में मोर्चा ने इस बाबत ज्ञापन तैयार करके हरिद्वार के डीएम और मुख्य शिक्षाधिकारी को भेजा।
