डेंगू का लार्वा ढूंढने खुद उतरा प्रशासन

रुड़की।  जेएम अभिनव शाह के निर्देश पर मुख्य नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद श्रीवास्तव के साथ टीम ने रामनगर, सुनहरा और सुभाष नगर आदि इलाकों में डेंगू के लार्वा की तलाश की। साथ ही लोगों को डेंगू से बचने के उपाय भी बताए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि सभी क्षेत्रों में फॉगिंग और कीटनाशक के छिड़काव की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने दो दिन पहले हरिद्वार जनपद का दौरा कर डेंगू से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद डीएम ने खुद मैदान में उतरकर लार्वा की तलाश की थी। रुड़की में भी प्रशासन ने विभिन्न क्षेत्रों में लार्वा की तलाश की। एक टायर की दुकान में टायरों में भरे पानी में डेंगू का लार्वा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *