निर्माणाधीन मकान से मोटर चोरी
रुड़की। मोहल्ला शिवपुरी निवासी धर्मवीर मोहल्ले से सटी नई शिवपुरी कालोनी में अपना दूसरा मकान बना रहे हैं। चिनाई के काम में पानी की जरूरत के लिए उन्होंने मकान में नल गड़वाया था। वहां बिजली का मोटर भी लगा था। मंगलवार देर रात चोरों ने मकान में घुसकर मोटर चुरा लिया। दीवारों पर लगे बिजली के बोर्ड और केबल भी निकालकर ले गए। धर्मवीर की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
