फायरिंग की झूठी सूचना देने वाला गिरफ्तार

हरिद्वार। अहमदपुर ग्रंट गांव में एक युवक को फायर करने की झूठी सूचना देना भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। मेडिकल जांच के बाद सोमवार सुबह उसे कोर्ट से जेल भेज दिया है। रविवार रात गांव के दो युवकों में शराब पीने के बाद गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को अपने ऊपर गोली चलाने की झूठी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो मामला आपसी रंजिश का निकला। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नशे में पुलिस को फायरिंग की झूठी दी गई है। सूचना देने वाले युवक को थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक रवींद्र शाह ने बताया कि शिव कुमार पुत्र पालेराम उर्फ पल्ला निवासी अहमदपुर ग्रंट के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *