मेयर ने दिए कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव करने के निर्देश
हरिद्वार। मेयर अनिता शर्मा ने नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती को पत्र लिख कर नगर निगम के सभी वार्डों में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव करने के निर्देश दिए है। ताकि क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड और अन्य महामारी की बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। शुक्रवार को मेयर ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान देश-विदेश और विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन धर्मनगरी में हुआ। इस कारण निगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे हुए थे। कांवड मेला के दौरान भारी वर्षा से जगह-जगह जलभराव होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की अत्यधिक सम्भावना है। इस कारण निगम क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और टाइफाइड जैसी महामारी फैलने की आशंका है। महामारी को रोकने के लिए कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए गए है।
