क्लेमनटाउन में पेयजल संकट, ईई को सौंपा ज्ञापन

 

देहरादून। क्लेमनटाउन में पानी की समस्या को लेकर स्थनीय निवासियों संग पार्षद राजेश परमार ने जल संस्थान के ईई कैलाश पैन्यूली को ज्ञापन सौंपा। राजेश परमार ने बताया कि क्लेमनटाउन में जगह जगह पानी की टूटी पाइप लाइन व लीकेज के चलते इलाके में पेयजल संकट गहरा गया है। ईई से इस सन्दर्भ में समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया गया। सुभाष नगर चौक में पुलिया निर्माण, गैस पाइप लाइन की खुदाई व रास्ता बंद होने से आंतरिक सड़कों पर चल रहे भारी वाहनों के कारण दर्जनों जगह पर पानी की पाइप लाइन टूट रखी है। जिस कारण पानी की बहुत बर्बादी हो रही है व क्षेत्र की जनता को भी सुचारु रूप से पीने का पानी नहीं मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *