पेंशन लाभार्थियों की समस्या दूर करने की मांग

 

देहरादून। नगर निगम के नए क्षेत्रों में बने वार्डों में वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन के लाभार्थियों के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई ऑनलाइन फॉर्म भरने की व्यवस्था में नए वार्डों के क्षेत्रों के नाम दर्ज नहीं हैं। इस कारण नए क्षेत्रों में पेंशन धारकों के फार्म ऑनलाइन जमा नहीं हो पा रहे हैं। चंद्रबनी पार्षद सुखबीर बुटोला ने बताया कि ऑफलाइन फार्म जमा करने पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट लगाने में आनकानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि फार्म को ऑनलाइन ही जमा किया जा सकता है। इस वजह से चंद्रबनी वार्ड में ही करीब 60 लोगों की पेंशन फार्म जमा नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही क्षेत्रीय विधायक के माध्यम से जिलाधिकारी को भी बताया जाएगा। उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा ऑफलाइन फॉर्म जमा करने की सुविधा देने की मांग की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *