जनवादी संगठनों ने भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह का पुलता फूंका, प्रदर्शन
देहरादून। जनवादी संगठन एसएफआई, सीआईटीयू, एआईकेएस, एआईडीडब्ल्यू ने भाजपा सांसद एवं भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कहा कि सांसद पर महिला पहलवानों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। उन्होंने सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार को जनवादी संगठनों से जुड़े लोग इंदिरा मार्केट में एकत्र हुए। यहां सांसद का पुलता फूंका कर प्रदर्शन किया। सीटू के जिला सचिव लेखराज ने कहा कि हम साहसिक पहलवानों का पूरा समर्थन करते हैं, जो एक शक्तिशाली और प्रभावशाली नेता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सांसद से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। एसएफआई उत्तराखंड राज्य सचिव हिमांशु चौहान ने कहा कि यदि सरकार इस मामले में ठोस कार्रवाई नहीं करती है तो जनवादी संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर राज्य सचिव दमयंती नेगी, एसएफआई के प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा, डीएवी छात्रसंघ उपाध्यक्ष सोनाली नेगी, उपाध्यक्ष शैलेंद्र परमार, सीटू के उपाध्यक्ष भगवंत सिंह पयाल, राम सिंह भंडारी, रविंद्र नौडियल, विनोद कुमार, बचन सिंह, नरेंद्र सिंह, मंगरु, अभिषेक भंडारी, त्रिलोचन भट्ट, अंजलि पुरोहित, अनीता, मधु, मामचंद, देवानंद पटेल आदि मौजूद रहे।
