अब तक नहीं मिला अशासकीय कालेजों का वेतन, रोष

 

देहरादून। राज्य के 19 अशासकीय महाविद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए इस वित्तीय वर्ष का बजट जारी नहीं हुआ है। इस कारण अब तक शिक्षक-कर्मचारियों का मार्च का वेतन नहीं मिल पाया है। इससे उनमें रोष है। फेडरेशन ऑफ उत्तराखंड विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक संघ (फुक्टा) की ओर से आंदोलन की चेतावनी देते हुए गुरुवार को शिक्षा मंत्री डा. धनसिंह रावत को पत्र भेजा गया है। इसमें जल्द बजट जारी करने की मांग की गई है। संघ के सचिव डा. यूएस राणा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी अप्रैल में वित्तीय वर्ष 2023-24 के वेतन भुगतान लिए शासन स्तर से बजट का आवंटन होना है, लेकिन अप्रैल बीतने को है और अब तक बजट नहीं मिला है। इस कारण वेतन भत्ते अटक गए हैं। अब तक मार्च का वेतन नहीं मिल पाने से शिक्षक और कर्मचारियों को आर्थिक दिक्कतें हो रही हैं। इससे उनमें रोष है। अगर जल्द बजट जारी नहीं किया गया तो शिक्षक कर्मचारी अपने वेतन के लिए आंदोलन को मजबूर होंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *