पोषण अभियान: भाजपा महिला मोर्चा ने किया आशाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित 

विकासनगर

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की ओर से इन दिनों पोषण अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही कोविड काल में जनता की सेवा करने वाले आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में नौनिहालों को फल वितरित किए गए।
महिला मोर्चा की जिला मंत्री बीना डोभाल ने मंगलवार को नगर क्षेत्र की आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के दौरान आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं ने संक्रमितों को समय पर दवाई और अन्य सामग्री पहुंचाई। इस दौरान उन्होंने अपने स्वास्थ्य को भी जोखिम में डाला। कहा कि आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं की सक्रियता के कारण कई लोगों की जान बची है। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से सोनिया कश्यप, ममता उनियाल, कांता देवी, रुचि डोगरा, संजू डबराल, चेतना को सम्मानित किया गया। इस दौरान जयंती पटवाल, गुड्डी देवी, नीलम चौहान, सुमित्रा भट्ट, कामिनी रोहिला आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, साहिया महिला मंडल कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान नीलम सवई, बिंदु रानी, तुलसा देवी, इनारी देवी को सम्मानित किया। इस दौरान सुनीता गर्ग, सुमन वर्मा, सुनीता चौहान, आशा चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *