14साल बाद हत्यारोपी गिरफ्तार
रुड़की
हत्या के मामले में पुलिस ने चौदह साल बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। टीम में सीआईयू, स्थानीय और हरियाणा पुलिस शामिल रही।
लंढौरा कस्बे के शिकारपुर में शिव कुमार पुत्र तेजपाल ने बताया था कि चौदह साल पूर्व गांव के बाहर कुछ महिलाओं पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया था। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची थी। पुलिस को मौके पर एक महिला मृत मिली थी। जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल थी। मृतका की पहचान गुड्डी के रूप में हुई थी। जबकि घायल महिला का नाम जनमंत्री था। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। दलवीर पुत्र बनवारी, रक्खा पुत्र बनवारी को गिरफ्तार किया गया था। महावीर पुत्र बनवारी की गिरफ्तारी बाकी थी। 2009 में महावीर को फरार घोषित कर दिया गया था। घटना का खुलासा कर बताया गया था कि शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। मार्च 2022 में पुलिस ने महावीर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सीआईयू, मंगलौर कोतवाली पुलिस और हरियाणा पुलिस ने महावीर पुत्र बनवारी निवासी ग्राम कुतुबपुर गेट थाना सिटी कस्बा हांसी जिला हिसार हाल निवासी संभालका पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में इंस्पेक्टर राजीव रौथाण, सीआईयू प्रभारी नरेंद्र बिष्ट, उप निरीक्षक जहांगीर अली, वरिष्ठ उप निरीक्षक रफत अली, उप निरीक्षक दिनेश पंवार, उप निरीक्षक एहसान अली, सुरेश रमोला, नितिन, कपिल, महिपाल, रविंद्र खत्री, अशोक, रविंद्र राणा, नंद किशोर और हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक विवेक कुमार, अभिषेक, निरंजन कुमार और योगराज शामिल रहे।