ब्रह्मकुमारीज ने चिकित्सकों का सम्मान किया
रुड़की
प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के रुड़की सेवा केंद्र पर आयोजित एक कार्यक्रम में कोरोना काल में चिकित्सा सेवा के माध्यम से लोगों की जान बचाने पर दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप रस्तोगी, फिजिशियन डॉ. आशीष गुप्ता, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रुचि गुप्ता व डॉ. सपरा समेत चिकित्सा सेवा में लगे नर्स और अन्य स्टाफ को केंद्र प्रभारी बीके गीता ने सम्मानित किया।
मौके पर डॉ. प्रदीप रस्तोगी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज द्वारा सिखाए जा रहे राजयोग के अभ्यास से मन और बुद्धि जहां शांत रहती है वहीं शरीर भी स्वस्थ रहता है। उन्होंने परमात्म चिंतन से स्थिर मन का राज भी बताया। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज के मेडिकल विंग में हुए अनुभव भी सुनाए। जबकि डॉ. आशीष गुप्ता ने ब्रह्माकुमारीज को चरित्र निर्माण की विश्व स्तरीय संस्था बताया। उन्होंने माना कि राजयोग के अभ्यास से चिकित्सा सेवा कार्य और बेहतरी से किया जा सकता है। बीके गीता ने पहले ईश्वरीय महावाक्य सुनाए और फिर अतिथि चिकित्सकों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम दिन में तीन समय खाना खाते हैं। कम से कम उसी समय परमात्मा का भी ध्यान कर ले तो जिंदगी संवर जाएगी। इस अवसर पर रजनी, बबिता, शिव कुमार, अनिल, श्री गोपाल नारसन, वर्षा बहन, रेखा और अमरेश आदि मौजूद रहे।
