रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्र
रुड़की
आजाद नगर चौक स्थित ईद मिलन कार्यक्रम के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर मेयर गौरव गोयल ने रक्तदाताओं का आभार जताते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले युवाओं ने रक्तदान कर समाज में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि बड़ी मात्रा में रक्त एकत्रित कर आयोजनकर्ताओं ने अधिकांश लोगों को जीवन दान देने का पुण्य कार्य किया है। हम सभी का कर्तव्य है कि समय-समय पर रक्तदान कर स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखने में अपना योगदान दें। रक्तदान शिविर में लगभग साठ यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस अवसर पर विजय सिंह रावत, अब्दुल कय्यूम, अनस गाजी, हुस्ने मुबारक, आमिर मलिक, कुर्बान अली, मुस्तकीम, मुरसलीन, फैसल अली, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद शोएब, माजिद अली, अब्दुल रहमान और तारीक आफताब आदि मौजूद रहे।
