गोशाला सभा के प्रमोद अध्यक्ष और प्रवीण संधु महामंत्री बने

रुड़की

गोशाला सभा रुड़की के पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध हुआ। अध्यक्ष के पद पर प्रमोद गोयल और महामंत्री प्रवीण सन्धु को चुना गया। पदाधिकारियों ने कहा कि सभी के सहयोग से गोशाला को संचालित किया जाएगा।
रुड़की गोशाला परिसर में आमसभा की बैठक हुई। जिसमें सभा के चुनाव सम्पन्न करवाए गए। सभा में उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रमोद गोयल, महामंत्री प्रवीण सन्धु, उपाध्यक्ष पवन सचदेवा, अनिल गोयल, कोषाध्यक्ष अमित गोयल, मंत्री सुरेश आंनद व राजकुमार उपाध्याय को चुना गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि निवर्तमान कार्यकारिणी का कार्य बेहद सराहनीय रहा है। उनके द्वारा गोशाला को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। ऐसी गोशाला प्रदेश में कोई नहीं है। कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि निवर्तमान पदाधिकारियों और संरक्षकों के मार्गदर्शन में चलकर गोशाला को नई दिशा दी जाए। प्रदेश ही नहीं देश में गौशाला का एक मुकाम बने। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मयंक गुप्ता, अजय गुप्ता, रामगोपाल कंसल आदि ने किसी भी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया या अन्य मंच पर गोशाला को बदनाम किए जाने का प्रयास किया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए विचार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *