ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की शिकायत की
रुड़की
गोवर्धनपुर के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर सड़क निर्माण की शिकायत की है। बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से ठेके पर राजपुर में टाइलों से सड़क बनाई जा रही है। आरोप लगाया कि टाइलों के नीचे बिना पत्थर डाले काम किया जा रहा है। पूर्व में अधिकारियों ने मौके पर जाकर काम रुकवा दिया था। अब ठेकेदार ने फिर से काम चालू करा दिया है। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच कर ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। इनमें अरुण कुमार, सुमित कुमार, बृजेश कुमार, कुशल पाल, नरेंद्र सिंह, मुकेश कमार, बीर सिंह आदि शामिल हैं। उधर, लोनिवि के जेई सतेंद्र पाल ने बताया कि ठेकेदार को मानकों के मुताबिक काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
