ई-रिक्शा पलटने से सवारी चोटिल

रुड़की

चंद्रशेखर चौक के पास ई-रिक्शा सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ई-रिक्शा को उठाया। उसमें बैठी एक सवारी को हल्की चोट आई। शनिवार दोपहर करीब बारह बजे एक ई-रिक्शा नगर निगम चौक की ओर से आ रहा था। ई-रिक्शा जैसे ही चंद्रशेखर चौक पर पहुंचा तो एक बाइक सवार प्रेम मंदिर रोड की ओर जा रहा था। अचानक ई-रिक्शा चालक ने ब्रेक लगाए। इस दौरान ई-रिक्शा पलट गया। वहां मौजूद युवकों ने तत्काल ई-रिक्शा को उठा दिया। एक सवारी के पांव में हल्की चोट आई। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *