प्रतिबंधित मांस तस्करी के आरोप में तीन गिरफ्तार
रुड़की
प्रतिबंधित मांस तस्करी की सूचना पर गोवंश संरक्षण स्क्वायड ने छापामार कार्रवाई की। तीन आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया। मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मार्ग तथा अन्य औजार बरामद किए गए। चार आरोपी मौके से भाग निकलने में सफल रहे। सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उत्तराखंड गोवंश संरक्षण स्क्वायड ने मुखबिर की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीरपुरा स्थित एक स्थान पर छापामारा। जहां पर कुछ लोग प्रतिबंधित मांस की तस्करी के कार्य में लगे हुए थे। चार आरोपी मौके से भाग निकले। जबकि तीन आरोपियों को पुलिस टीम ने मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस टीम ने मौके से 210 किलो प्रतिबंधित मांस तथा मांस काटने के औजार व अन्य उपकरण बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम इमरान उर्फ माना निवासी ग्राम बिझौली, इकराम निवासी मोहल्ला किला मंगलौर तथा शहजाद निवासी गांव पीरपुरा मंगलौर बताए। आरोपियों ने अपने फरार साथियों के नाम दानिश निवासी गांव जौरासी कोतवाली रुड़की, आजम निवासी गांव पीरपुरा मंगलौर, सोनू निवासी मोहल्ला किला मंगलौर तथा साकिब निवासी मोहल्ला मलानपुरा मंगलौर बताए हैं।
