परशुराम जयंती पर पूजन किया
रुड़की।
भगवान परशुराम जयंती पर त्यागी कल्याण एवं विकास समिति की ओर से पूजन किया गया। साथ ही भगवान परशुराम की शिक्षाओं को आत्मसात कर आगे बढ़ने की बात कही गई। नेहरू नगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक जेडी त्यागी ने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज को नई दिशा दिखाने का काम किया। उन्होंने कर्म की प्रधानता को महत्व दिया। साथ ही इस बात पर जोर दिया कि मनुष्य के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों की ही शिक्षा जरूरी है। संगठन के अध्यक्ष डॉ. राकेश त्यागी ने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज में उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को चाहिए कि वह बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे।
