अक्षय तृतीया पर लक्सर में ठंडा रहा सर्राफा बाजार
रुड़की
इस बार अक्षय तृतीया के त्योहार परबाजार में अपेक्षित रौनक दिखाई नहीं दी। खासकर सर्राफा बाजार पूरी तरह ठंडा रहा। बहुत कम लोगों ने बाजार पहुंचकर सोने या चांदी के गहनो की खरीदारी की। अक्षय तृतीया हिंदुओं का खास त्योहार है। इसे अबूझ मुहूर्त या स्वयं सिद्धि मुहूर्त माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पंचांग के मुहूर्त के बिना विवाह, नामकरण, मुंडन, यज्ञोपवित संस्कार, नए मकान की नींव रखना या गृहप्रवेश किया जा सकता है। अक्षय तृतीया को शुभ दिन मानकर लोग प्रॉपर्टी के साथ ही सोने, चांदी के आभूषण, इलैक्ट्रॉनिक सामान, नए वाहन की खरीदारी करते आए हैं। इस बार भी अक्षय तृतीया को लेकर लक्सर के बाजारों में काफी तैयारी की गई थी।
