समाज को नशा मुक्त बनाएं: मुफ्ती

रुड़की

जमीअत उलेमा ए हिंद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती रियासत अली ने कहा कि सरकार प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का हर संभव प्रयास कर रही है। कहा कि दीनी ऐतबार से किसी भी तरह का नशा करने पर पाबंदी है। इस दौरान कौमी एकता मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया। लंढौरा में ईद उल फितर की नमाज मुफ्ती रियासत अली ने पढ़ाई। इससे पहले मुफ्ती ने कहा कि हर हिंदुस्तान का नागरिक आपस में भाई है। कहा कि हर देशवासी को ऐसा व्यवहार और बर्ताव करना चाहिए जिससे भाईचारा मजबूत बना रहे। कहा कि दीनी ऐतबार से किसी तरह का नशा करने पर सख्त पाबंदी है। इसके बाद भी कुछ नशीले पदार्थो का उपयोग कर जीवन को बर्बाद कर रहे हैं। मुफ्ती ने कहा कि सभी माता पिता अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ उच्च स्तर की दुनियावी तालीम हासिल कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *