बस अडडे में बाहरी वाहनों की पार्किंग बंद
रुड़की।
रोडवेज बस अड्डे में बाहरी वाहनों की पार्किंग बंद कर दी गई है। आसपास के होटल, रेस्टोरेंट में आने वाले लोग अपने वाहन बस अड्डे में पार्क कर रहे थे। रुड़की में रोडवेज बस अड्डा हरिद्वार स्टेड हाईवे पर है। बस अड्डे के आसपास कई होटल और रेस्टोरेंट हैं। इसके साथ ही पास में तहसील भी है। तहसील में भी पार्किंग के लिए जगह कम है। लोग अक्सर कार को तहसील के बाहर स्टेट हाईवे पर खड़ी कर देते हैं। इससे बस अड्डे के आसपास जाम की समस्या बनी रहती है।
