मलूकचंद के बाशिंदों को मिलेगी पेयजल किल्लत से निजात

विकासनगर। ब्लॉक क्षेत्र की दूरस्थ पंचायत हसनपुर-कल्याणपुर अंतर्गत मलूकचंद मजरे के बाशिंदों को जल्द ही पेयजल संकट से निजात मिलेगी। यहां ग्राम प्रधान ने रविवार को पेयजल नलकूप निर्माण कार्य शुरू कराया। नलकूप निर्माण से दो हजार की आबादी को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी मिलेगा। मलूकचंद मजरे में लंबे समय से पेयजल किल्लत बनी हुई है। गर्मी के दौरान संकट अधिक गहरा जाता है। जिससे ग्रामीणों को बस्ती से तीन किमी दूर लगे हैंडपंप से पीने के पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है। गर्मी बढ़ने के साथ ही हैंडपंप से भी पानी मिलना कम हो जाता है। इसके साथ ही एक ही हैंडपंप होने के कारण ग्रामीणों को अपनी बारी का इंतजार करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। ग्राम प्रधान शराफत अली ने बताया कि ग्रामीण लंबे समय मजरे के लिए नई पेयजल योजना की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर शासन से नलकूप योजना को स्वीकृति मिली है। बताया कि पेयजल योजना के तहत प्रत्येक घर के पाइप लाइन बिछाई जाएगी और हर घर में नल लगाया जाएगा। संबंधित अधिकारियों ने बरसात से पहले योजना निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके साथ ही इस नलकूप से अन्य मजरों को भी पेयजल सुविधा मिलेगी। इस दौरान हाफिज आबिद, इमरान, इरशाद, फारुख, अनीस, जमशेद, रियासत, खलील अहमद, सानू, अमीर , ताहिर, मासूम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *