ट्रक खाई में गिरा, दो घायल

देहरादून

देर रात चौकी बयासी द्वारा एसडीआरएफ को सूचित कराया गया कि चौकी से 200 मीटर आगे एक ट्रक खाई में गिर गया है। इस दौरान टीम के सदस्य मौके पर पहंुचे तो उन्होंने बताया कि दो लोग सवार थे और दोनों को घायलावस्था में अस्पताल पहंुचाया। यहां सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट बयासी से रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई। इस दौरान बयासी से तीन किलोमीटर आगे घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा देखा गया कि एक ट्रक वाहन संख्या यूके14सीए-7758 सड़क से 10 मीटर नीचे गिरा था। उन्होंने बताया कि जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे। उन्होंने बताया कि यह दोनों ऋषिकेश से चमोली के लिए सीमेंट ले जा रहे थे, परन्तु रास्ते में ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया था। एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनों लोगों को तुरन्त रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया। उन्होंने बताया कि घायलों में दीपक कुमार पुत्र महिपाल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी नागनाथ पोखरी थान पोखरी जिला रुद्रप्रयाग और सुनील सिंह निवासी नागनाथ पोखरी थाना पोखरी जिला रुद्रप्रयाग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *