क्रिकेट की बारीकियां सीख रही 15 साल की प्रिया राज

देहरादून

पहाड़ की उभरती ऑलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी प्रिया राज आजकल खूब मेहनत कर रही है और वह अपने कोच नरेंद्र साह एवं किरन साह से क्रिकेट की बारीकियां सीख रही है। यहां उभरती ऑलराउंडर क्रिकेट खिलाड़ी प्रिया राज के कोच नरेन्द्र साह ने बताया कि 15 साल की प्रिया राज ने बहुत जल्दी क्रिकेट की बारीकियां सीखी। चाहे बैटिंग हो या बालिंग सब पर ध्यान दे रही है। आजकल लिटिल मास्टर क्लब में खूब पसीना बहा रही है। इस अवसर पर प्रियाराज का कहना हैं कि वह अपने कोच और अपने मां बाप का सपना साकार करेगी और पहाड़ का नाम रोशन करेंगी। प्रियाराज ने गैरसैंण में 48 ओवर क्रीच पर टिक कर 123 रन बना चुकी है जबकि उसी मैच में चार विकेट भी ले चुकी है। प्रिया ओपनर गेंदबाज है जबकि वन डाउन बैट्समैन है। उनका कहना है कि लिटिल मास्टर कल्ब मैं काफी मेहनत ओर अनुशासन कूट-कूट कर भरा है। उनका कहना है कि अनुशासन व लग्न ही खिलाड़ियों को आगे ले जाने में सहायक साबित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *