प्रथम पीएम पं. जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया
देहरादून
जनपग प्रेरणा समिति क्लेमेनटाउन के तत्वावधान में आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर बाल दिवस का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम सिंह भंडारी समाजसेवी और एक जाने माने उद्योगपति तथा योगेंद्र सिंह चौहान पूर्व प्रत्याशी आम आदमी पार्टी धर्मपुर रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा इस अवसर पर प्रतियोगिता में सफल हुए बच्चों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन भी कियागया। इस अवसर पर अभिषेक परमार समाजसेवी भी मौजूद रहे और उनके द्वारा बच्चों के खानपान की पूर्ण व्यवस्था की गई है इस अवसर पर डीकैथलोन स्पोर्ट्स इंडिया के पंकज सिंह रौतेला एवं हिमानी बिष्ट द्वारा भी बाल दिवस के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया तथा बच्चों को गिफ्ट वितरण किया गया ताकि उनका उत्साहवर्धन हो सके। इस अवसर पर बाल दिवस पर बच्चों के चेहरे पर खुशियां लाई गई और समिति की सचिव सोनिया बेनीवाल द्वारा बताया गया कि जनपग प्रेरणा समिति द्वारा बाल दिवस पूर्ण भव्यता के साथ मनाया गया और इस अवसर पर समिति द्वारा निर्धन बच्चों को शिक्षा एवं प्रचार प्रसार की सामग्री तथा खेलकूद का सामान समय-समय पर वितरित किया जाता रहा है तथा ऐसा भविष्य में भी किया जाता रहेगा। इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।
