राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही यात्रा को पूरे देश में मिल रहा भारी समर्थनः गोगी

देहरादून

पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल के नेतृत्व में राज्य स्थापना दिवस पर देवप्रयाग से भारत जोड़ो यात्रा विभिन्न स्थानों से होकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती के अवसर पर यात्रा का स्वागत रिस्पना पुल पर किया गया। इस अवसर पर इसके बाद पुरानी जेल परिसर जिसे अब पंडित नेहरू के वार्ड के नाम से जाना जाता है, पर ’’भारत जोडों यात्रा’’ का समापन किया गया। यात्रा के समापन के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर ंिसह गोगी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ. गोगी ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा को देश के लोगों द्वारा भारी समर्थन मिल रहा है। देश को आजाद कराने के बाद कंाग्रेस पार्टी ने स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व से शुरू कर सत्ता के लगभग 50 वर्षों के सफर में भारत वर्ष को दुनियां के सामने एक ताकतवर शक्ति के रूप में खड़ा करने का काम किया है। इस असवर पर पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने देव्रप्रयाग व टिहरी गढ़वाल की जन समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन अतिरिक्त जिलाधिकारी देहरादून को सौंपा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह नेगी गुरूजी, महामंत्री मनीष नागपाल, प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, विरेन्द्र बिष्ट, सोनू रावत, अनिल नेगी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *