कांग्रेसियों ने स्कूली बच्चों संग हर्षोल्लास से मनाई प्रथम पीएम पं. नेहरू की जयंती

देहरादून

देश के प्रथम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर हरिद्वार रोड स्थित नेहरू वार्ड में स्कूली बच्चों के साथ कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास से मनाया। यहां इस अवसर पर चकराता विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि उन्हें गुलाब का फूल बहुत पसंद था। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के पंचशील के सिद्धांत आज भी पूरी दुनिया को शांति का संदेश देते हैं। उन्होंने संसदीय लोकतंत्र के इतिहास में समाजवाद, लोकतंत्र व नियोजन का नया प्रयोग किया था जिससे पूरे विश्व में लोकतंत्र की बयार कोे नई दिशा मिली थी। उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें पूरे विश्व में मिश्रित अर्थ व्यवस्था का जनक माना जाता है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों तथा उनकी स्मृतियों को मिटाने के लिए कुछ शक्तियां जो इस समय सत्ता मद में चूर हैं, अनेकानेक कुत्सित प्रयास कर रही हैं हमें उनके इस कुप्रयास का जवाब देना है। उन्होंने कहा कि जो लोग आज भारत की राजनीति से कांग्रेस को मुक्त करने की बात कर रहे हैं उन्हें हिन्दुस्तान की जनता समय-समय पर जवाब दे रही है एक समय वे भारत की राजनीति से स्वयं मुक्त हो जायेंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक क्षेत्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए भारत के औद्योगिक विकास की मजबूत नींव खड़ी की थी। उन्होंने कहा कि आजाद भारत की मजबूत अर्थ व्यवस्था की बुनियाद उनके कुशल नेतृत्व व दूरदृष्टि व विकास की सोच के कारण ही पड़ पाई थी। इस अवसर पर अनेकों कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *