सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

रुड़की

आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने रुड़की में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की हत्या और ईडी सीबीआई का दुरुपयोग करने का आरोप भाजपा सरकार पर लगाया।रविवार को चंद्रशेखर चौक पर प्रदर्शन के दौरान आप के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ग्राफ लगातार गिर रहा है और बौखलाहट में वह विपक्ष के नेताओं को निशाना बना रहे हैं। महक सिंह सैनी ने कहा आगमी आम चुनाव में भाजपा की हार निश्चित है यही कारण है कि वह सीबीआई और ईडी का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ता इसके खिलाफ हर स्तर की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सरकार का पुतला फूंका। इस अवसर पर दुष्यंत महारथी, नरेश प्रिंस, सुरेंद्र शर्मा, नंदलाल गोस्वामी, अनिल कश्यप, सूफियान, नदीम अहमद, विक्रम सिंह, निशांत सागर, विपिन कुमार, प्रमोद चचरा, राव तनवीर, विशाल कुमार, योगेंद सैनी, अंकित कुमार,वेदपाल सिंह, नूर हसन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *