अल्मोड़ा में धूप खिलने से सुहावना हुआ मौसम

अल्मोड़ा

फरवरी के दूसरे पखवाड़े में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह बदल गया है। दिन में धूप खिलने से अल्मोड़ा में मौसम सुहावना बना है। तीन चार दिनों से खिल रहीं धूप से पारा भी अब धीरे-धीरे चढ़ रहा है। इससे सुबह शाम भी अब ठंड का कहर कम हो रहा है। शनिवार भी सुबह से मौसम साफ रहा। दिन में चटख धूप खिली रहीं, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं तीन चार दिनों से खिल रही धूप से मौसम सुहावना बना है। इससे लोगों ने भी राहत की सांस ली। माह के पहले पखवाड़े में लगातार मौसम का मिजाज बदलता रहा। जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थी। पर अब इधर मौसम एकदम बदल गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *