पुण्यतिथि पर संविधान निर्माता डा. अम्बेडकर को दी श्रद्धांजलि

देहरादून

संविधान निर्माता बाबा साहेब स्वर्गीय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर नेताजी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आज उनकी घंटाघर स्थित मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर समिति के प्रभात डंडरियाल और आरिफ हुसैन वारसी ने कहा कि आज हमें संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर जी के बनाए संविधान का पालन करना चाहिए तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और प्रदेश की निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *