कर्मिशियल वाहनों से दुगना टैक्स वसूलने का आरोप

रुड़की

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस उतराखंड की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अधिक टोल टैक्स वसूलने का आरोप लगाया गया। शनिवार को आयोजित ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट की बैठक में प्रदेश महासचिव आदेश सैनी सम्राट ने कहा कि जब टोल प्लाजा शुरू हुआ था। उसके साथ समझौता हुआ था कि, लोकल कर्मिशियल वाहनों को 50 प्रतिशत टैक्स में छूट प्रदान की जाएगी। जो परिवहन मंत्रालय भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी टोल प्लाजा पर लागू होती है। लेकिन यहां भगवानपुर टोल प्लाजा पर लोकल वाहनों से भी दोगुना टोल टैक्स वसूला जा रहा है। साथ ही कहा कि भारत सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए टोल प्लाजा के अधिकारियों को अवगत कराया जाए। अन्यथा मोटर मालिक एवं ट्रांसपोर्टर्स टोल प्लाजा खुद ही बंद करके धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। इस अवसर पर संदीप कुमार, मुस्तकीम, कुलदीप, मुकेश शर्मा, अमित कुमार, मनोज, जावेद ,आरके चौधरी, नवीन सैनी और अफजाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *